फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोला की काजल भी हादसे की शिकार

गोला की काजल भी हादसे की शिकार

Wed, 28 May 2014 05:32 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Wed, 28 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
गोला बाजार (गोरखपुर)। ग्राम पंचायत पकड़ी के भरथ लाल वर्मा की 14 वर्षीय पुत्री काजल की भी चुरेब में ट्रेन हादसे में मौत की शिकार हुई। जब कि उसकी बड़ी बहन रजनी और मामा का लड़का सीवान निवासी संतोष गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज यहां जिला चिकित्सालय में चल रहा है। भरत लाल जीवकोपार्जन के लिए दिल्ली में रिक्शा चलाते हैं। साथ में एक पुत्र और दो पुत्रियां रहती थीं जो वहीं पढ़ाई करते हैं। गर्मी की छुट्टी में दोनों लड़कियां अपने मामा के लड़के के साथ दिल्ली से गोरखधाम एक्सप्रेस से गोरखपुर आ रही थीं। घटना की सूचना पाते ही भरत लाल दिल्ली से और मां गांव से जिला अस्पताल पहुंचीं। गांव में मौजूद काजल की बड़ी बहन संगीता, रेखा, भाई लक्की सहित पूरा परिवार घटना से स्तब्ध है। रो रोकर परिवार वालों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed