{"_id":"67-87450","slug":"Gorakhpur-87450-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी के सीज 60 लाख रुपये रिलीज होंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी के सीज 60 लाख रुपये रिलीज होंगे
Gorakhpur
Updated Sat, 10 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। पंजाब नेशनल बैंक के सीज 60 लाख रुपये रिलीज होंगे। बैंक की तरफ से पेश दस्तावेजों की पड़ताल के बाद आयकर अधिकारियों ने रुपये को मुक्त करने का फैसला किया है। उधर, बैंक अधिकारियों ने कार के इस्तेमाल के मामले में प्रबंधक से जवाब मांगा है।
कैम्पियरगंज में मरचाही कुटी के पास बृहस्पतिवार को स्टेटिक टीम पुलिस के साथ वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कार से 60 लाख रुपये बरामद हुए। कार में पीएनबी के नौतनवां शाखा के अधिकारी राजेश कुमार जायसवाल और गार्ड रुद्रप्रताप नारायण सिंह थे। रुपयों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने इसे बैंक का बताया लेकिन कागजात नहीं दिखा सके। कैम्पियरगंज पुलिस ने आयकर अधिकारियों को सूचना देकर रुपये सीज कर दिए। आयकर अधिकारियों ने बैंक अधिकारियों को कागजात के साथ तलब किया था। पीएनबी गोरखनाथ शाखा के प्रबंधक रविंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना था कि नौतनवां शाखा के लिए रुपये भेजे जा रहे थे, लेकिन भूल वश रिसीट बैंक में ही छूट गई थी। रिसीट की कॉपी लेकर जब तक पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी। शुक्रवार को बैंक अधिकारियों ने आयकर कार्यालय में रुपयों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए।
आयकर अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि दस्तावेजों की जांच की गई है, जिसमें रुपये बैंक के ही मिले हैं। रुपये बैंक के पक्ष में रिलीज किए जाएंगे। शुक्रवार को रिलीज आर्डर जारी कर दिया गया है। सभी औपचरिकताएं पूरी कर ली गई हैं लेकिन कुछ तकनीकी वजहों के चलते रुपये नहीं छोड़े जा सके।
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज गुप्ता ने बताया कि कुछ कागज कम रह गए थे इस वजह से शुक्रवार को रुपये जारी नहीं किए जा सके। हालांकि आयकर विभाग में रुपयों से संबंधित सभी शंकाओं को दूर कर दिया गया है। दूसरी शाखा से रुपये मंगाना जरूरी था इसलिए गाड़ी किराए पर ले ली गई थी। गाड़ी के पेपर न होने के बारे में प्रबंधक से जवाब मांगा गया है।