{"_id":"67-86359","slug":"Gorakhpur-86359-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ डॉक्टर और छह कर्मचारियों के वेतन काटने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ डॉक्टर और छह कर्मचारियों के वेतन काटने का निर्देश
Gorakhpur
Updated Sun, 20 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। एडी हेल्थ डॉ. डीएन त्रिपाठी ने चौरीचौरा सीएचसी और ब्रह्मपुर पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान नौ डॉक्टर तथा छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन काटने का निदेश दिया गया है। वहीं चौरीचौरा में मरीजों के पास से डॉक्टर द्वारा बाहर की दवा लिखी पर्ची मिली है जिस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। चेतावनी दी कि यदि फिर शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी।
तरकुलहा प्रतिनिधि के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह साढ़े दस बजे एडी हेल्थ डॉ. डीएन त्रिपाठी, जेडी हेल्थ डॉ. कामेश्वर सिंह पहुंचे। पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, पैथॉलॉजी, दवा वितरण, भोजनालय कक्ष का निरीक्षण। यहां डॉक्टर व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। शौचालय की स्थिति ठीक नहीं थी और प्रसूता को भोजन नहीं दिया जा रहा है। बाहर की दवा लिखे जाने की शिकायत पर उन्होंने चेतावनी दी और कहा, यदि दवा की कमी है तो सीएमओ को पत्र लिखकर दवा मंगा लें। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके प्रसाद, डॉ. श्रीएस शुक्ला, डॉ. संजय कुमार, डॉ. एसएस राय, डॉ. रेखा सिन्हा, फार्मासिस्ट राजेंद्र सिंह, सीके पासवान, बीएन मौर्या, स्टाफ नर्स उर्मिला श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले। ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के मुताबिक अस्पताल के निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नागेन्द्र कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. श्रृति श्रीवास्तव, डॉ. आफरीन, प्रभाकर सिंह, स्टाफ नर्स नीलम मिश्रा अनुपस्थित मिलीं। इनका वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। पंखे और बल्ब की कमी को देखते हुए उन्होंने कुछ वार्डों में पंखा, रोशनी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।