फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अवैध टोल वसूली के आरोप में नौ गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

अवैध टोल वसूली के आरोप में नौ गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Sun, 20 Apr 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sun, 20 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बाघागाड़ा पर अवैध टोल वसूली के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप ये लोग वाहन चालकों को डरा धमकाकर जबरदस्ती टोल के नाम पर रुपये वसूल रहे थे। जानकारी पर पहुंची नौसड़ पुलिस ने मौके से नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में एक कानपुर देहात और आठ महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। नौसड़ चौकी इंचार्ज अरुण कुमार की तहरीर पर बेलीपार थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

बेलीपार और महावीर छपरा प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में एक चालक ने सूचना दी कि बाघागाड़ा पर कुछ लोग वाहन चालकों से जबरदस्ती टोल वसूल कर रहे हैं। सूचना पर नौसड़ चौकी इंचार्ज अरुण कुमार, सिपाही जयनरायन शर्मा के साथ मौके पर पहुंच गए। अवैध टोल वसूली के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में ले लिया। वहां लोगों का यह भी कहना था कि हाल ही में सहजनवां स्थित टोल प्लाजा ठेका बदला है। नए कर्मचारी टोल वसूली में मनमानी कर रहे हैं और विरोध जताने वालों से बदसलूकी भी करते हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोगों ने बताया कि वे सहजनवां स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारी हैं। पकड़े गए लोगों की पहचान कानपुर देहात के आशीष कुमार, ठाणे महाराष्ट्र के राजू कोचरे, रत्नागिरी महाराष्ट्र के राकेश मौर्य, नासिक के अमोल पाटिल, ठाणे के प्रीतम हेगले, ठाणे के दिनेश गवाने, उड़ीसा के प्रहलाद, उड़ीसा के रमेश बेहरा और निलेश उपाध्याय हैं। नौसड़ चौकी इंचार्ज अरुण कुमार की तहरीर पर डरा धमकाकर रुपये वसूलने और धोखाधड़ी की धाराओं में बेलीपार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed