{"_id":"67-85952","slug":"Gorakhpur-85952-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनिंग में बीता कॉपियां जांचने का पहला दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनिंग में बीता कॉपियां जांचने का पहला दिन
Gorakhpur
Updated Sat, 12 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का पहला दिन अध्यापकों की ट्रेनिंग में बीता। जिसकी वजह से पहले दिन काफी कम कापियों का मूल्यांकन किया जा सका। केवल सेंटरों डिप्टी हेड ने प्रशिक्षण देने के लिए ही कुछ कापियों का मूल्यांकन किया। एमजी कॉलेज में परीक्षकों की सूची न पहुंचने के लिए चलते मूल्यांकन कार्य शुरू ही नहीं हो सका। हालांकि नेहरू इंटर कॉलेज और एमएसआई इंटर कॉलेज में भी परीक्षकों की सूची नहीं पहुंच सकी लेकिन वहां के डिप्टी हेड ने कुछ कापियां जांची। डीआईओएस सतीश सिंह ने सभी सेंटरों का दौरा किया और मूल्यांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शनिवार से सभी पांचों सेंटरों में कापियों का मूल्यांकन पूरी तरह से शुरू हो जाएगा। जिन तीन सेंटरों पर परीक्षकों की सूची नहीं पहुंची है, वहां भी शनिवार को उसे उपलब्ध करा दिया जाएगा। अन्य दो मूल्यांकन सेंटरों मेें जुबिली इंटर कॉलेज और सेंट एंड्रयूज कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन