{"_id":"67-85821","slug":"Gorakhpur-85821-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के बाद बालिका की हत्या के आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार के बाद बालिका की हत्या के आरोपी गिरफ्तार
Gorakhpur
Updated Fri, 11 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। दुराचार के बाद बालिका की हत्या के आरोपी दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चिलुआताल पुलिस का दावा है कि दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। उनके कपड़ों पर खून और शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। बालिका के भाई और गांव के एक युवक ने दोनों की पहचान की है।
चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार इलाके की पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय लड़की मंगलवार शाम दुकान से सामान लेने गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। घर के करीब गौशाला के पास स्थित निर्माणाधीन मकान में उसकी निर्वस्त्र लाश मिली। उसके शरीर पर जख्म के निशान थे। भाई और गांव के एक युवक का दावा था कि उसने दो युवकों को उधर से भागते हुए देखा था। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने रात में ही चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पुलिस को घटना में शामिल दो आरोपियों के नाम और पते मिल गए। बुधवार को स्टेट बैंक की झुंगिया शाखा के पास से दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने अपना नाम मंतोष, निवासी गुलरिहा पिपराइच और मेटी, निवासी मुड़िला मुड़ेरा चिलुआताल बताया।
सीओ गोरखनाथ अजय कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों लड़की पर वह करीब 15 दिन से नजर रखे हुए थे। मंगलवार दोपहर शराब पीने के बाद तय कर लिया था कि वारदात आज ही अंजाम देनी है। शाम को राममूरत की बाउंड्री के पास पहुंचकर वे निर्माणाधीन मकान केे पास छिप गए और लड़की का इंतजार करने लगे। लड़की के वहां पहुंचते ही दोनों ने उसका मुंह दबाकर मकान में खींच लिया। उसके शोर मचाने पर मुंह और गला दबा दिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुराचार, हत्या और लैंगिक अपराधों से किशोरों का बाल संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।