फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   16 हजार शहरी उपभोक्ताओं के बिल में गड़बड़ी

16 हजार शहरी उपभोक्ताओं के बिल में गड़बड़ी

Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली के बिल में गड़बड़ी का मामला कम होेने की बजाए बढ़ता ही जा रहा है। रीडिंग डिफेक्ट और मीटर की खामी की वजह से तकरीबन 16 हजार शहरी उपभोक्ताओं का बिल नहीं आ रहा है। वहीं बिल ठीक कराने के लिए उपभोक्ताओं को अधिकारियों के पास दौड़ लगानी पड़ रही है। दूसरी तरफ घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पावर कारपोरेशन ने सीलिंग की सीमा 800 यूनिट से बढ़ाकर आठ हजार यूनिट प्रतिमाह कर दिया है। पहले 800 यूनिट से अधिक खर्च होने पर रीडिंग डिफेक्टिव फॉल्ट (आरडीएफ) में चला जाता था।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में शहरी उपभोक्ता बिल की गड़बड़ी की वजह से परेशान हैं। 31 मार्च तक ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या 16109 है। ज्यादातर लोगों की मीटर रीडिंग गलत निकाल दी गई है या मीटर में खराबी की वजह से उनका बिल आरडीएफ में चला गया है। आरडीएफ की श्रेणी में आने के बाद उपभोक्ता बिल काउंटर पर जमा नहीं कर सकता। अधिकारी आरडीएफ का निस्तारण करेंगे इसके बाद ही बिल जमा हो सकता। ऐसे में न सिर्फ उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है, बल्कि उन्हें जुर्माना भी भरना पड़ता है। बिजली विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक विद्युत वितरण खंड प्रथम में 3892, द्वितीय में 5727 तथा वितरण खंड तृतीय में 6484 उपभोक्ताओं के बिल सही नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed