{"_id":"67-84290","slug":"Gorakhpur-84290-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता चौपाल में पांच हजार ने भरे वोटर फॉर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता चौपाल में पांच हजार ने भरे वोटर फॉर्म
Gorakhpur
Updated Sun, 16 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोखपुर। पिछली चूक से प्रशासन के सबक ले लेने की वजह से शनिवार को शहर के बूथों पर लगाए गए सभी मतदाता चौपालों में व्यवस्था चाक चौबंद दिखी। फॉर्म लेने से लेकर मतदाता सूची से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ा। कोई अव्यवस्था न हो इसलिए सभी बूथों पर जहां कई बीएलओ लगाए गए थे वहीं डीएम रवि कुमार एनजी ने उनपर नजर रखने के लिए सभी एडीएम और एसडीएम को भी तैनात किया था।
सदर क्षेत्र के एआरओ/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित किशोर के मुताबिक शहर के 435 बूथों पर 10 हजार से अधिक लोगों ने वोटर बनने के लिए फॉर्म छह लिए जबकि करीब पांच हजार लोगों ने तत्काल फॉर्म भरकर जमा कर दिए। इसी तरह करीब आठ सौ लोगों ने मतदाता सूची और वोटर कार्ड की खामियां दुरुस्त कराने के लिए भी फॉर्म भरे। 19 मार्च को गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर चौपाल लगाई जाएगी।
बता दें कि आयोग के निर्देश पर नौ मार्च को सभी बूथों पर चौपाल का आयोजन किया गया था। पहले से होमवर्क नहीं करने की वजह से इस चौपाल में अफरातफरी मच गई थी। फॉर्म और बीएलओ नहीं मिलने की वजह से तमाम लोगों को बूथों से लौटना पड़ गया। पिछली खामियों को दुरुस्त करने के लिए ही डीएम रवि कुमार एनजी ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में दोबारा चौपाल लगाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने भी 30 मार्च को जिले के सभी बूथों पर एक साथ मतदाता चौपाल लगाने का निर्देश दिया है। यानी की छूटे हुए लोगों को आसानी से वोटर बनने के लिए अभी-भी दो मौके मिलेंगे। हालांकि इसके बाद भी प्रत्याशी के नामांकन तक वोटर बना जा सकता है।