फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बाढ़ से बचाव पर खर्च होंगे 50 करोड़

बाढ़ से बचाव पर खर्च होंगे 50 करोड़

Thu, 13 Mar 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Thu, 13 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बाढ़ से बचाव की तैयारियों का खाका अभी से तैयार करना शुरू कर दिया है। इसके लिए तीन खंडों की 40 परियोजनाओं पर लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन योजनाओं के टेंडर निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन

बाढ़ की वजह से कई तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन स्थानों पर बाढ़ से बचाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। इसके लिए विभाग की ओर से प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेजा गया था। हरी झंडी मिलने के बाद टेंडर करा दिया गया। यह कार्य तीन जिलों में सिंचाई विभाग के तीन खंडों बाढ़ खंड गोरखपुर, बाढ़ खंड कुशीनगर, सिंचाई खंड महराजगंज में कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके तहत बोल्डर की पिचिंग की जाएगी। इसके अलावा सीमेंट की बोरी, पत्थर और जीओ बैग का भी प्रयोग किया जाएगा। जीओ बैग नई तकनीक के है, जिसका प्रयोग पत्थर के विकल्प के रूप में किया जाता है। इसमें रेत भर कर बांध के किनारे लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बाढ़ खंड के अधीक्षण अभियंता बीडीएस यादव ने कहा कि टेंडर कराए जा चुके हैं। अभी इसके लिए बजट नहीं आया है। जैसे ही बजट आएगा कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। बाढ़ के समय किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए, इसके लिए कार्य पहले कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed