फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्वर्ण पदक पा कर चहक उठे विद्यार्थी

स्वर्ण पदक पा कर चहक उठे विद्यार्थी

Sun, 09 Mar 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sun, 09 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। शनिवार की दिन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी एंड मेनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए खास दिन था। हो भी क्यों नहीं, आखिर चार साल की कड़ी मेहनत के प्रतिफल में उन्हें मेडल और पुरस्कार राशि जो मिलनी थी। मौका था कॉलेज के पांचवें दीक्षांत समारोह का। इस मौकेपर 87 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। इसमें 11 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। दीक्षांत भाषण देते हए जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के कुलपति प्रो. डीएस चौहान ने कहा कि दुनिया भर के युवाओं में भारत के युवाओं का बौद्धिक स्तर सबसे ऊंचा है। बस उन्हें सही राह दिखाने भर की जरूरत है।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह की शुरूआत विद्वत परियात्रा से हुई। इसकेबाद मुख्य अतिथि का स्वागत हुआ। कॉलेज के निदेशक प्रो. सीबी त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के स्वागत के बाद एक-एक मेधावी विद्यार्थियों को आमंत्रित कर मुख्य अतिथि प्रो.चौहान के हाथों में मेडल और पुरस्कार राशि दिलवाया। इस मौकेपर आईटीएम और आईटीडब्ल्यू के एमबीए, एमसीए, बी फार्मा तथा बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इंफार्मेशन टेक्नॉलजी, सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को मेडल दिए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रो.चौहान ने कहा कि सर्वाधिक युवाओं वाले देश का समुचित विकास न हो पाना चिंतनीय है। दरअसल भारतीय मेधा का उपयोग विकसित देशों द्वारा ज्यादा किया जा रह है। संसाधनों की कमी केचलते देश की मेधा विदेशों में जा कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। बताया कि एक हतार भारतीय शिक्षक विदेशी विश्वविद्यालयों में अध्यापन कर रहे हैं। अमेरिका की सिलिकन वैली का साफ्टवेयर उद्योग पूर्ण रूप से भारतीय विशेषज्ञों केहाथ में है। उन्होंने भारतीय युवाओं के बौद्धिक स्तर को तराशने और उसका पूर्ण सदुपयोग अपने देश में करने का आह्वान किया। कहा कि देश की मेधा का देश में उपयोग होने पर ही समुचित विकास हो पाएगा। लेकिन यह तभी होगा जब राज्य सरकारें भी तकनीकी शिक्षा के विकास के प्रति गंभीर हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौकेपर संस्थान के अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। अप्लाइड साइंस केअध्यक्ष प्रो. आरपी मणि ने आभार जताया। संचालन निवेदिता लाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed