{"_id":"67-83838","slug":"Gorakhpur-83838-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेटेलाइट का आकार और वजन होगा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेटेलाइट का आकार और वजन होगा कम
Gorakhpur
Updated Sun, 09 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। वह दिन दूर नहीं जब सेटेलाइट से लेकर मोबाइल तक का आकार और वजन घट जाएगा। इसके लिए इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गनाइजेशन (इसरो) छोटे-छोटे एंटीना तैयार करने में जुटा है। इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसी माथुर ने बताया कि अभी तक सेटेलाइट में एक से ज्यादा एंटीना लगाए जाते थे और उनका आकार भी बड़ा होता था। इससे कभी-कभी उपग्रह प्रक्षेपण में भी दिक्कत आती थी। इसके अलावा सेटेलाइट के उपग्रह में स्थापित करने के बाद संचार में भी दिक्कत आने लगती थी। ऐसे में अब इसरो के वैज्ञानिक छोटे एंटीना बनाने में लगे हैं। यही नहीं कोशिश है कि सेटेलाइट में एक ही एंटीना लगाया जाए जिसे जरूरत के मुताबिक बड़ा-छोटा किया जा सके।
विज्ञापन