फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   प्रधान डाकघर में ग्राहकों ने किया हंगामा

प्रधान डाकघर में ग्राहकों ने किया हंगामा

Sat, 01 Mar 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sat, 01 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। कोर बैंकिंग से जुड़ने के बाद प्रधान डाकघर की बदली कार्यशैली ग्राहकों के सामने खासी मुश्किलें खड़ी कर रही हैं। इससे नाराज ग्राहकों एवं बचत एजेंटों ने शुक्रवार को डाकघर पर जमकर हंगामा किया। पुलिस बल की मदद से कर्मचारी ग्राहकों के गुस्से को शांत कर सके।
विज्ञापन

ग्राहकों का कहना था कि जबसे कोर बैंकिंग शुरू हुई है, तबसे यह समस्या आ रही है। इसके चलते एक ही काम के लिए एक से अधिक बार आना पड़ रहा है। यही दर्द बीमा एजेंटों का भी रहा। एक बीमा एजेंट ने बताया कि पहले जब मैनुअल कार्य होता था, तो इतनी परेशानी नहीं होती थी।
विज्ञापन

हंगामा तब शुरू हुआ जब कतार में खड़े ग्राहकों एवं बचत एजेंटों का काम कंप्यूटर में आई गड़बड़ी के चलते धीरे-धीरे हो रहा था। समय बढ़ता देख इनका धैर्य जवाब दे गया और वे कर्मचारियों पर बिफर पड़े। इस बाबत प्रवर अधीक्षक आलोक ओझा ने कहा कि नई व्यवस्था है, अभी सर्वर में कुछ दिक्कत आ रही है। महीने का अंतिम होने की वजह से पेंशनरों एवं तनख्वाह लेने वालों की तादाद भी बढ़ जाती है। अचानक बढ़ी ग्राहकों की संख्या को संभालना मुश्किल हो जाता है। जल्द ही व्यवस्था ढर्रे पर आ जाएगी और ग्राहकों के कार्य आसानी से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed