फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एटीएस के बाद पुलिस ने संभाली कमान

एटीएस के बाद पुलिस ने संभाली कमान

Mon, 13 Jan 2014 05:44 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Mon, 13 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। खिचड़ी मेले को लेकर एटीएस की पड़ताल के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान अपने हाथ में ले ली है। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के साथ साथ पुलिस ने शहर के होटलों, धर्मशालाओं और रेलवे तथा बस स्टेशन पर पड़ताल शुरू कर दी है। संदिग्ध लोगों की तलाश में पुलिस ने रविवार की रात कई जगह चेकिंग की। मंदिर परिसर में बढ़ती भीड़ पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। सोमवार को एसएसपी मंदिर जाएंगे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों के अलर्ट जारी करने के बाद जिला पुलिस ने शहर में सतर्कता बढ़ा दी है। एसएसपी ने एसपी (सिटी) के साथ ही शहर के सभी सीओ और थानेदारों को अपने इलाकों में जांचकर रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया है। रविवार की शाम से शुरू हुआ चेकिंग अभियान 10 फरवरी तक चलेगा। सोमवार को एसएसपी प्रदीप कुमार मंदिर पहुंचकर तीन जोन में बंटी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। मंदिर सुरक्षा में 400 सिपाही, 300 होमगार्ड, 50 दरोगा, छह सीओ, तीन एएसपी के तैनाती स्थल का भी विवरण लेकर उसकी निगरानी करेंगे। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सीओ एलआईयू के नेतृत्व में 30 पुलिस वाले सादे लिबास में गेट, मंदिर के गर्भगृह और मेला परिसर का भ्रमण करके मेला सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी सीओ गोरखनाथ, एसपी सिटी और एसएसपी को सूचनाएं देंगे।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि सीओ गोरखनाथ को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। सोमवार को सभी पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्ट कर दिया गया है, उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed