फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   याद किए गए संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर

याद किए गए संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर

Sat, 07 Dec 2013 05:42 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sat, 07 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को विविध आयोजन किए गए। कचहरी चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए दिन भर तांता लगा रहा। विभिन्न स्थानों पर संगोष्ठियों के आयोजन भी किए गए, जहां चित्र पर माल्यार्पण किया गया। बहुजन समाज पार्टी के धर्मशाला बाजार कार्यालय पर हुए आयोजन में ख्वाजा शमसुद्दीन व शम्मी शुक्ल ने कहा कि बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन दबे-कुचले लोगों के लिए समर्पित कर समाज को एक नई दिशा दी। इस दौरान जितेंद्र नीरज, भरत लाल, सुरेश भारती, नईम खां आदि उपस्थित रहे। लोकजन शक्ति पार्टी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में राज कुमार, राजेंद्र बागी, वीरेंद्र निषाद, नरेंद्र त्यागी, राधेश्याम रंजन, राजेश निषाद आदि शामिल हुए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा बुद्घ नगर में आयोजित गोष्ठी में निर्मला देवी, पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय, अनिल सिंह आदि शामिल हुए। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पुर्दिलपुर में आयोजित संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल अहमद ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के सपनों को साकार करना हम सभी का दायित्व है। इस दौरान डा. प्रदीप पांडेय, गोरखलाल श्रीवास्तव, मदन त्रिपाठी, अनिल कुमार सिंह आदि रहे। महानगर कांग्रेस कमेटी की संगोष्ठी में अध्यक्ष अरूण कुमार अग्रहरी, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में कैंप कार्यालय मोहद्दीपुर में आयोजित संगोष्ठी में प्रदेश महामंत्री रामलक्ष्मण, सतीश कुमार, शैलेश यादव, प्रमोद निगम, राजेश शर्मा, साहब पासवान आदि उपस्थित रहे। दलित, अति पिछड़ा व अल्पसंख्यक महामोर्चा ने भी बाबा साहब को याद किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद साहनी, शेषमणि त्रिपाठी, राजन साहनी, ध्रुव चंद्र गौड़, पुन्नी लाल निषाद आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय जनता दल ने बाबा साहब को श्रद्घा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, शिव कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

जनता दल यू द्वारा आयोजित संगोष्ठी में पूर्व विधायक जगदीश लाल श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार पांडेय आदि ने बाबा साहब के व्यक्तित्व पर चर्चा की। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कोआर्डिनेटर महेंद्र मोहन ने उन्हें समता मूलक समाज का पैरोकार बताया। अंबेडकरवादी बहुजन समाज संगठन द्वारा अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश कुमार, सुनील कुमार, बृजमन दास, रामदुलारे आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग संयुक्त परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए महापौर डा. सत्या पांडेय ने कहा कि हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर उनका सपना साकार करना होगा। लक्ष्मीबाई पार्क में आयोजित राष्ट्रीय जनवादी पार्टी की श्रद्घांजलि सभा में तीर्थराज मंडल, चंद्रिका प्रसाद भारती आदि ने श्रद्धांजलि दी। अखिल भारतीय दलित महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राधेश्याम सेहरा, राम मूरत प्रसाद निर्मल, योगेश प्रताप आदि ने दलितों से नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने व मांस-मदिरा का परित्याग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे अंबेडकर
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बाबा साहब भीमराव अम्बेकर के 57वें महापरिनिर्वाण दिवस पर अधिकारी क्लब में गोष्ठी आयोजित कर डॉ. अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किया। बतौर मुख्य अतिथि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, निर्माण ओंकार सिंह, मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक , पीएसएम राकेश त्रिपाठी तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी, प्रशासन गुणसागर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित संगोष्ठी की शुरुआत की। इस दौरान कला समिति के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किया। संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन वीके द्विवेदी ने किया।
शिक्षण संस्थानों में हुईं श्रद्घांजलि सभाएं
सेंट एंड्रयूज कॉलेज स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में एक श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. शोभित श्रीवास्तव, डॉ. शेखर वर्मा, डॉ. सीमा शेखर, डॉ. बलराम सिंह, डॉ. विकास सरकार आदि मौजूद रहे। विद्या मंदिर संस्थान रहमतनगर में आयोजित कार्यक्रम में स्मिता दास, अर्पणा चौबे, विजय रंजन तिवारी आदि ने हिस्सा लिया। अंबेडकर पुस्तकालय एवं वाचनालय तुर्कमानपुर में आयोजित कार्यक्रम में जंगी प्रसाद, पुष्पेंद्र गौतम, राजन कुमार, इंद्रेश कुमार आदि ने बाबा साहब को याद किया। महाराणा प्रताप पीजी कालेज, जंगल धूसड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित समारोह सुबोध कुमार मिश्र, प्राचार्य डा. प्रदीप राव, आदि मौजूद रहे।
एससी एसटी एसोसिएशन ने दी श्रद्घांजलि
आल इंडिया एससी एसटी रेलवे इम्प्लाइज एसोसिएशन द्वारा जोनल कार्यालय पर श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान हुई गोष्ठी में महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि दबे-कुचलों व महिलाओं के विकास में बाबा साहब की भूमिका को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस दौरान श्याम देव, राम गुलाम, गौरव शेखर, डीके कन्नौजिया, राम गरीब, मनोज कुमार, अमरजीत, भजुराम, हरिराम, जगदीप, अरविंद आदि मौजूद रहे।

समाचार पत्र विक्रेता संघ ने दी श्रद्धांजलि
समाचार पत्र विक्रेता संघ ने शुक्रवार को कचहरी चौराहे पर बाबा साहब के प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। इस दौरान संघ के अध्यक्ष उमाशंकर मझवार, नवनीत कुमार यादव, राकेश निषाद, राजाराम गुप्त, अविनाश कुशवाहा, रामचंद्र मझवार, राकेश निषाद, अनवर आलम अंसारी, सुनील कुमार गुप्त, अजय कुमार मझवार, अजीत कुमार, दयानंद, तुफानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed