फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   इंसेफेलाइटिस ने ली 4 और मासूमों की जान

इंसेफेलाइटिस ने ली 4 और मासूमों की जान

Sat, 21 Sep 2013 05:36 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sat, 21 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। इंसेफेलाइटिस से होने वाली मासूमों की मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटे में इस बीमारी के चार और मरीजों ने गोरखपुर के मेडिकल कालेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। इन्हें लेकर इस वर्ष अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 270 हो गई। मरने वालों में महराजंगज की मंसा व तनु, देवरिया के मोहित और संतकबीर नगर के इरशाद शामिल हैं। पिछले चौबीस घंटे में 15 और मरीज इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किए गए। इनमें देवरिया के 5, गोरखपुर के 4, महराजगंज के 3, बस्ती के 1 व पड़ोसी राज्य बिहार के 2 मरीज हैं। इन्हें लेकर इस वर्ष अब तक 1002 मरीज इलाज के लिए मेडिकल कालेज में आ चुके हैं जबकि 169 मासूमों का इलाज अस्पताल के दोनों इंसेफेलाइटिस वार्डों में चल रहा है।
विज्ञापन

शिविर में 19 आए, 8 का बना प्रमाण पत्र
गोरखपुर। इंसेफेलाइटिस पीड़ितों की मदद के लिए गोरखपुर के बीआडी मेडिकल कालेज में चल रहे साप्ताहिक सहायता शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को 19 जरूरतमंद आए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनमें से 4 को विकलांग व 4 को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया। शिविर के नोडल अधिकारी डा. वीके सिन्हा ने बताया कि कुछ लोग जन सूचना केंद्र पर पंजीकरण के बिना ही आ गए थे, उन्हें पंजीकृत होकर आने की सलाह दी गई। शिविर में आने वाले कुछ ऐसे भी मरीज थे जो इंसेफेलाइटिस से पीड़ित नहीं थे। उन्हें भी उचित सलाह देकर संतुष्ट करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed