फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पुलिस के खिलाफ एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

पुलिस के खिलाफ एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

Sat, 21 Sep 2013 05:36 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sat, 21 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। लापता लड़की के मामलेे में शाहपुर पुलिस द्वारा मुकदमा न दर्ज करने के विरोध में वार्ड नंबर- 20 झरना टोला के लोगों ने एसएसपी दफ्तर पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे पार्षद रमेश प्रताप गुप्ता ने बताया कि कोड़इया गांव की बिन्दू राजभर की बेटी 14 सितंबर से लापता है। परिजन लगातार पुलिस से गुहार लगा रहे हैं मगर पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है। मुकदमा दर्ज करने की जगह थानेदार पीड़ित के पिता को ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे है।
विज्ञापन

उधर झंगहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी प्रदीप ने थाने पर तैनात एक सिपाही पर लूट का आरोप लगाया। उसने बताया कि पट्टीदारों के विवाद में सिपाही उसे थाने पर लाया और मारपीट में चालान कर दिया। उसी समय तलाशी के दौरान 9 हजार रुपये भी ले लिए। बाद में थाने पर पैसा लेने के लिए गया तो जमकर पिटाई की गई। इसी सिपाही पर झंगहा गांव के महुआरी टोला निवासी महेन्द्र चौधरी ने भी आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि बहू गीता देवी के मायके वालों के कहने पर सिपाही मेरे घर पहुंचे और घर की महिलाओं को पीटा। घर में रखे सात हजार रुपये और जेवर लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed