फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   महिला की क्लिप बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

महिला की क्लिप बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2013 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Fri, 12 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। महिला की अश्लील क्लिप बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। कैंट पुलिस ने आरोपी के पिता को बुधवार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी के बारे में पता नहीं चलने पर पुलिस ने पिता को छोड़ दिया। बृहस्पतिवार को कैंट पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उधर, जांच में पता चला कि किशोर का पहले से ही महिला के घर आना जाना था। दोनों एक दूसरे के करीब थे। महिला ने उसे कई पत्र भी भेजे थे।
विज्ञापन

सहजनवां इलाके का एक सरकारी कर्मचारी मोहद्दीपुर में रहता है। उसका भतीजा भी यहीं रहकर पढ़ता है। पता चला कि कर्मचारी ने उसे गोद लिया है। इंटर पास करने वाले किशोर ने एक माह पूर्व पड़ोस की महिला का नहाते समय मोबाइल से क्लिप तैयार कर लिया था। क्लिप को सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह महिला के मोबाइल पर लगातार अश्लील बातें करने का दबाव बनाने लगा। महिला का कहना था कि कुछ दिन तो उसने ऐसा किया, लेकिन बाद में उसने इंकार कर दिया। इस घटना की जानकारी उसने पति को दी। पति ने जब इस मामले में पड़ोसियों से बात किया तो आरोप है कि उन्होंने वहां से भगा दिया। मंगलवार को दंपति ने इस मामले की शिकायत कैंट पुलिस से की। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने आरोपी किशोर के पिता को बुधवार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि व्यक्ति ने उसको गोद लिया है। आरोपी किशोर ने इस साल इंटर की परीक्षा पास की है। महिला के घर उसका आना जाना था। महिला भी उसको बहुत मानती थी। बुधवार को कैंट पुलिस ने सहजनवां के जिगना हरपुर गांव के संदीप को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक का कहना है कि वह बेगुनाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed