Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   निर्माण कार्य में तेजी लाएं अधिकारी : मेयर

निर्माण कार्य में तेजी लाएं अधिकारी : मेयर

Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में जल भराव समेत निगम द्वारा निर्माण कार्य संबंधी मसलों पर चर्चा की। उन्होंने निगम द्वारा कराए जा रहे तमाम कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही 182 में से बचे रह गए 80 इंडिया मार्क-2 हैंडपंप के रीबोर का काम जल्द पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

बुधवार को नगर निगम अतिथि गृह में आयोजित बैठक में डॉ. सत्या पांडेय ने निर्माण कार्य संबंधी जानकारी मांगी। मुख्य अभियंता जितेंद्र केन ने बताया कि प्रथम चरण के 142 कार्यों में से 114 कार्य पूरे किए जा चुके हैं। मेयर ने बचे हुए कार्यों को सात दिन के अंदर शुरू कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जिन कार्यों के अनुबंध की कार्रवाई हो चुकी है उन्हें भी 15 दिन में पूरा कराया जाए। शहर में जहां भी सीवर चेंबर डैमेज हैं उसे जल्द ठीक कराने और जिन इलाकों में सड़क बननी है उस मार्ग पर सीवर चेंबर को सड़क से डेढ़ इंच ऊंचा किया जाए। एक सप्ताह में निर्माण होने वाली सड़क की सूची तैयार कर लें। इसके साथ ही उन्होंने लाइब्रेरी के जीर्णोद्धार, नगर निगम स्थित स्टोर पर अंडरग्राउंड पार्किंग, दुकान, मकान आदि के निर्माण कार्य आर्किटेक्चर को लगाकर जल्द पूरा कर लिया जाए। नाला निर्माण जल्द पूरा करने के आदेश पर जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि शासनादेश के अनुसार बरसात में कार्य नहीं कराने का आदेश हुआ है। इसलिए अभी इनका निर्माण संभव नहीं है। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को 182 में से बचे 80 इंडिया मार्क-2 हैंडपंप को जल्द रीबोर करने का निर्देश दिया। बैठक में नगर आयुक्त राजेश कुमार त्यागी, उप नगर आयुक्त गोपी कृष्ण श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता जितेंद्र केन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed