{"_id":"67-65241","slug":"Gorakhpur-65241-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौतनवां पीआरएस से टिकट दलाल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौतनवां पीआरएस से टिकट दलाल पकड़ा
Gorakhpur
Updated Sun, 26 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। सीआईबी टीम ने मुखबिर की सूचना पर नौतनवां पीआरएस से एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया। शनिवार सुबह सीआईबी इंस्पेक्टर अमरनाथ के नेतृत्व में टीम नौतनवां पीआरएस पहुंची। काउंटर पर खड़े पुराना नौतनवां निवासी राकेश कुमार से जब पूछताछ की तो वो भागना शुरू कर दिया। इसके बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तत्काल के दो और निरस्त कराया हुआ दो आरक्षित टिकट बरामद किया गया। तत्काल टिकट दूसरे की आईडी पर आरक्षित कराया गया था। अमरनाथ ने बताया कि राकेश पुराना नौतनवां के वार्ड संख्या 10 शास्त्रीनगर का निवासी है। टिकट दलाल को पकड़ने वाली टीम में आनंदनगर पोस्ट के सब इंस्पेक्टर गिरिजेश कुमार प्रजापति, घनश्याम प्रसाद, राहुल श्रीवास्तव, सुंदर लाल त्रिपाठी शामिल थे।