{"_id":"67-65234","slug":"Gorakhpur-65234-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ नर्सों की भर्ती पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ नर्सों की भर्ती पर लगी रोक
Gorakhpur
Updated Sun, 26 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। स्टाफ नर्स चयन प्रक्रिया में धांधली की शिकायतों की जांच के लिए जिलाधिकारी रवि कुमार एनजी ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। जांच रिपोर्ट आने तक चयन प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। जिले में संविदा पर 53 पदों पर स्टाफ नर्स की नियुक्ति की जानी है।
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की ओर से जिले में 53 पदों पर संविदा पर स्टाफ नर्सों की नियुक्ति की स्वीकृति दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमपी सिंह की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा रिक्त पदों पर संविदा पर स्टाफ नर्सों की तैनाती के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है। इसमें धांधली की कई शिकायतें प्रशासन को मिल रही थीं। मंडलायुक्त ने इस मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी रवि कुमार एनजी ने चयन प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। टीम में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) और मुख्य कोषाधिकारी को शामिल किया गया है।