फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चलीं हवाएं, बढ़ गई ठंड

चलीं हवाएं, बढ़ गई ठंड

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। ठंड से बेफ्रिक लोग सावधान हो जाएं। पश्चिम की पहाड़ियों पर हो रही बर्फबारी और उत्तर पश्चिम हवाओं के चलने से ठंड तेजी से बढ़ रही है। शाम होते ही आसमान में धुंध की चादर फैल जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड में इजाफा होता जाएगा। एक सप्ताह में तापमान और नीचे आएगा।
विज्ञापन

शनिवार को दिन में हल्की धूप निकली रही लेकिन मौसम में थोड़ी गलन महसूस की गई। दिन भर हवाएं चलती रहीं। शाम होते ही ठंड बढ़ गई। रात होते ही बाजारों में चहल पहल कम हो गई। हालांकि अभी कोहरा नहंी पड़ रहा है लेकिन धुंध की वजह राह देखने में कठिनाई होने लगी है। रात में गाड़ियां चलाने में दिक्कत होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस था। भारतीय मौसम विभाग के सहायक मौसम वैज्ञानिक शफीक अहमद का कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से अचानक ठंड बढ़ गई है। इस सप्ताह तापमान में और गिरावट होगी।
विज्ञापन


कुछ यूं गिरा है तापमान
तारीख तापमान
20 11.1
21 10.6
22 9.6
23 9.8
24 9.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed