फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एटीएम में मदद करने के बहाने छात्रा से ठगी

एटीएम में मदद करने के बहाने छात्रा से ठगी

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। एटीएम पर मददगार बनकर खड़े युवक ने छात्रा के साथ जालसाजी कर दी। जालसाज ने धोखे उसके खाते से दस हजार रुपये निकलवा लिए। दिल्ली में रहने वाले भाई के मोबाइल पर इसका एसएमएस पहुंचा तब जाकर जालसाजी का खुलासा हुआ। पीड़ित छात्रा ने घटना की तहरीर थाने पर दे दी है।

चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार शेखपुरवा चिलुआताल के रामाज्ञा की बेटी बृहस्पतिवार की शाम बरगदवा में एक्सिस बैंक के एटीएम पर रुपया निकालने पहुंची। यहां तीन हजार रुपये उसने निकाले। बैलेंस की पर्ची न निकलने पर एक युवक उसकी मदद करने के बहाने अंदर पहुंच गया। उसने धोखे से एटीएम कार्ड को मशीन में डालकर पासवर्ड डलवाया और इसके बाद उसका कार्ड छात्रा को पकड़ाकर उसे चलता कर दिया। छात्रा के जाते ही जालसाज ने उसके खाते से दस हजार रुपये निकाल लिए। दस हजार रुपये निकलते ही छात्रा के दिल्ली में रहने वाले भाई रामसुंदर के मोबाइल पर धन निकासी का मैसेज गया। उसने बहन को फोन कर पूछा तो उसने महज तीन हजार रुपये निकालने की बात कही। खाते से रुपये निकाले जाने की सूचना छात्रा ने पुलिस को दे दी है। पुलिस आरोपी युवक की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed