{"_id":"67-53388","slug":"Gorakhpur-53388-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम दफ्तर के सामने प्रबंधकों, शिक्षकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम दफ्तर के सामने प्रबंधकों, शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
Gorakhpur
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में सेंटर निर्धारण के दौरान 74 वित्तविहीन विद्यालयों को अकारण सेंटर नहीं बनाए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। मंगलवार को माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ के बैनर तले प्रबंधकों और शिक्षकों ने डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन कर धरना दिया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले साल सेंटर बने विद्यालयों को सेंटर नहीं बनाया गया तो आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि 27 को लखनऊ में होने वाली वादा निभाओ रैली में शिक्षक अपनी ताकत का अहसास कराएंगे।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि सेंटर निर्धारण में डीएम और डीआईओएस ने 76 वित्तविहीन विद्यालयों के साथ सौतेला व्यवहार अपनाया है। शीघ्र ही इन्हें सेंटर नहीं बनाया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। कहा कि सपा सरकार बने सात महीने हो गए हैं लेकिन वित्तविहीन शिक्षकों के साथ चुनाव पूर्व किया गया वादा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नहीं निभाया। 27 की रैली सपा सरकार को जगाने का काम करेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव और सचिव चंद्र भूषण मिश्र ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के साथ दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष छत्रपति शुक्ल एवं संचालन राणा रत्नेश्वर ने किया।
इस अवसर पर मणि देव मल्ल, देशबंधु शुक्ल, मस्तराज शाही, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, राम प्रकाश मिश्र, सुरेंद्र सिंह, सुदामा यादव, वरुण चौरसिया आदि उपस्थित थे।