फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डीएम ने छह बीडीओ का वेतन रोका

डीएम ने छह बीडीओ का वेतन रोका

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। इंदिरा आवास के आवंटन में शिथिलता बरतने पर डीएम रवि कुमार एनजी ने जिले के छह बीडीओ का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। जिन पर यह कार्रवाई हुई है उनमें बेलघाट, खजनी, उरुवां, बड़हलगंज, सहजनवां और पिपरौली ब्लाक के बीडीओ शामिल हैं।
विज्ञापन

इंदिरा आवास फर्जीवाड़ा रोकने के लिए डीएम ने कहा था कि सभी बीडीओ पात्रों के गांव जाकर सत्यापन करेंगे। जिस भूमि पर इंदिरा आवास बनाया जाएगा उस पर खड़े होकर पात्रों के साथ फोटो खिंचवाने का भी निर्देश दिया था। बीडीओ की रिपोर्ट पर ही इंदिरा आवास आवंटित किए जा रहे थे। सत्यापन में लापरवाही बरतने से सैकड़ों की संख्या में गरीबों को समय से इंदिरा आवास का पैसा नहीं मिल पा रहा था। इसकी शिकायत डीएम से हुई तो उन्होंने यह कार्रवाई की। जिले को करीब आठ हजार इंदिरा आवास मिले हैं। इनमें से चार हजार इंदिरा आवास अनुसूचित जाति और बाकी के आवास सामान्य वर्ग के बीपीएल परिवारों के लिए है। बीपीएल सूची में अनुसूचित जाति के गरीब न मिलने के कारण उनके हिस्से के आवास लौटाने की नौबत आ गई। जबकि सामान्य वर्ग के चार हजार आवासों में से अभी तक करीब 1200 गरीबों को ही आवास दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed