{"_id":"67-53086","slug":"Gorakhpur-53086-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन पहले बनी सड़क उखड़ गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन पहले बनी सड़क उखड़ गई
Gorakhpur
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। अग्रसेन चौराहे से बक्शीपुर होते हुए घासीकटरा तक सड़क बनने के साथ ही जगह-जगह उखड़ गई। लोगों की शिकायत के बाद मेयर डॉ. सत्या पाण्डेय और नगर आयुक्त अखिलेश तिवारी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो इसमें गुणवत्ता की काफी कमी पाई गई। इसके बाद इस सड़क को उखाड़ कर फिर से बनाने का निर्देश दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि अभी तीन दिन पहले ही इस सड़क को हॉट मिक्स प्लांट ने बनाया था।
मेयर और नगर आयुक्त के निरीक्षण में पता चला की सड़क पर आधी इंच मोटाई में भी गिट्टी नहीं डाली गई। इस वजह से सड़क जगह-जगह उखड़ गई। इसके बाद मेयर और नगर आयुक्त ने करीब 50 मीटर सड़क को उखाड़ कर फिर से बनवाने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता एसके केसरी ने बताया कि कार्य करते समय ठेकेदार का गिट्टी ढोने वाला वाहन खराब होने के कारण निर्धारित समय में गिट्टी नहीं पहुंचने के कारण सही पिचिंग नहीं हो सका। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस पांडेय, अधिशासी अभियंता एसके केसरी, सहायक अभियंता वीसी पटेल, वार्ड संख्या-64 के पार्षद विजेंद्र अग्रहरि, रविंद्र निषाद, सीताराम जायसवाल, सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना, मदन लाल अग्रहरि आदि उपस्थित थे।