{"_id":"67-52764","slug":"Gorakhpur-52764-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"359 जवानों ने ली देशसेवा की शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
359 जवानों ने ली देशसेवा की शपथ
Gorakhpur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। फर्टिलाइजर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में 12वीं आरक्षी बैच का भव्य दीक्षांत परेड आयोजित हुआ। दीक्षांत परेड में आरक्षी 359 जवानों ने देश सेवा की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीमांत मुख्यालय महानिरीक्षक लखनऊ अविनाश चंद्रा रहे।
कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र गोरखपुर के उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने बारहवें आरक्षी बैच के प्रशिक्षणार्थियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार सोना अग्नि में तपकर कुंदन बनता है उसी प्रकार कठिन बुनियादी प्रशिक्षण के बाद एक संपूर्ण सैनिक तैयार होता है। बलोदी ने बताया कि कम समय की ट्रेनिंग में जवानों को कठिन परिश्रम के साथ-साथ, ड्रिल, अस्त्र-शस्त्र प्रशिक्षण, युद्ध कौशल, मैप रीडिंग, सीमा प्रबंधन जैसे वाह्य विषयों में पारंगत किया गया है। इसके अलावा इन्हें बल अधिनियम, कंप्यूटर ज्ञान एवं भारतीय संविधान और भारतीय दंड संहिता जैसे विषयों की जानकारी दी गई है। परेड की सलामी लेने के बाद मुख्य अतिथि अविनाश चंद्र ने जवानों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी पीएस सलारिया, मधुकर अमिताभ उप सेनानायक प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र गोरखपुर, प्रचार अधिकारी ओपी शाहू मौजूद रहे।
अपने कर्त्तव्यों से जीत लिया दिल
शपथ ग्रहण के बाद जवानों की जिम्नास्टिक और पीटी की शानदार प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया। एक से बढ़कर एक कर्तव्य और परेड देखकर लोग दांतों तले अंगुलियां दबाने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
अवनीश को सर्वश्रेष्ठ जवान का खिताब
प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ जवानों को अविनाश चंद्रा ने पुरस्कृत किया। बेस्ट आउटडोर में संजय कुमार, बेस्ट इनडोर में विपुल, बेस्ट शूटिंग में सारिक खान, बेस्ट इनपुट में सज्जाद हुसैन, ओवरआल बेस्ट में अवनीश मिश्रा तथा बेस्ट ड्रिल में रवि कुमार त्यागी पुरस्कृत हुए।