{"_id":"67-52759","slug":"Gorakhpur-52759-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में सेंट जोसफ स्कूल खोराबार चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में सेंट जोसफ स्कूल खोराबार चैंपियन
Gorakhpur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सेंट जोसफ स्कूल खोराबार ने सेंट टेरेसा स्कूल पडरौना को सात विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता में लिटिल फ्लॉवर स्कूल चरगांवा की टीम विजयी हुई। कैथोलिक डॉयसिस गोरखपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय अंतर विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
एलवीवीआई जंगल सिकरी में जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता में लिटिल फ्लॉवर चरगांवा ने पेनाल्टी शूट आउट में सेंट जोसफ स्कूल खोराबार को 4-3 से हराकर विजयी हुए। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सब सीनियर वर्ग के फुटबाल प्रतियोगिता में एलएफएस चरगांवा ने सेंट बैसिल्स बस्ती को 2-1 से हराकर चैंपियन बने। लिटिल फ्लॉवर स्कूल चरगांवा में आयोजित सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता में लिटिल फ्लॉवर स्कूल चरगांवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर गर्ल्स बैडमिंटन में सेंट जोसफ स्कूल खोराबार की दीक्षा सिंह एवं डबल्स में भावना पांडेय एवं शिवांगी पांडेय विजयी रहीं। जूनियर बालक वर्ग में सेंट जोसफ स्कूल खोराबार के अभिजय एवं प्राइमरी गर्ल्स डबल्स में सेंट जोसफ स्कूल खोराबार की शिवांगी और आर्शिता की जोड़ी विजयी रही। सेंट जोसफ स्कूल गोरखनाथ में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में सेंट जोसफ स्कूल गोरखनाथ की टीम विजयी रही। जूनियर वर्ग में एलएफएस चरगांवा तथा बालिकाओं के सीनियर वर्ग में सेंट जोसफ स्कूल गोरखनाथ की टीम विजयी हुई।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रतियोगिता के संयोजक एवं सेंट जोसफ स्कूल खोराबार के प्रधानाचार्य फादर सिबी जोसफ ने विजयी टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।