{"_id":"67-52757","slug":"Gorakhpur-52757-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी परीक्षा फार्म भरने की तिथि घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी परीक्षा फार्म भरने की तिथि घोषित
Gorakhpur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक एंव सेमेस्टर्स की परीक्षाओं के फार्म भरने की तिथि शनिवार को घोषित कर दी गई। परीक्षा फार्म 16 से 30 नवंबर तक आन लाइन भरे जाएंगे। विद्यार्थी इलाहाबाद बैंक के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करेंगे।
परीक्षा नियंत्रक प्रो.एनएन त्रिपाठी ने बताया कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के (व्यक्तिगत एवं संस्थागत) स्नातक, स्नातकोत्तर, एमए (विश्वविद्यालय परिसर) एमएससी प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर, एमएससी द्वितीय वर्ष तृतीय सेमेस्टर, विधि प्रथम, चतुर्थ एवं षष्ठम समेस्टर के अभ्यर्थी तथा व्यक्तिगत, पूर्व विद्यार्थी, अंक सुधार, बैक पेपर और एक विषय की परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। निर्धारित शुल्क के साथ परीक्षार्थी 16 से 30 नवंबर तक इलाहाबाद बैंक के मार्फत शुल्क जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के दस दिन के बाद 25 फीसदी और 20 दिन के बाद पचास प्रतिशत विलंब शुल्क लगेगा। बताया कि विश्वविद्यालय केंद्र के परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेब साइट डब्ल्यूडब्ल्यू़डब्ल्यू.डीडीयूजीयू.इडीयू,इन पर फार्म भर कर ट्रेजरी चालान के माध्यम से इलाहाबाद बैंक विश्वविद्यालय शाखा में परीक्षा शुल्क जमा करेंगे। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार परीक्षा शुल्क संस्थागत विद्यार्थियों को नहीं बल्कि व्यक्तिगत,भूतपूर्व विद्यार्थी, अंक सुधार, बैकपेपर और एक विषय से परीक्षा देने वालों को ही शुल्क जमा करना होगा।
महाविद्यालय केंद्रों से परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थी अपने महाविद्यालय केंद्रों के माध्यम से ही फार्म भरेंगे। महाविद्यालय के प्रतिनिधि ईडीपी सेल से अपने महाविद्यालय का लॉगइन पासवर्ड प्राप्त कर परीक्षा फार्म भरवाएंगे। एमए के गैर प्रायोगिक विषयों के लिए महाविद्यालय के विद्यार्थी विश्वविद्यालय केंद्र से भी फार्म भर सकते हैं।