{"_id":"67-52755","slug":"Gorakhpur-52755-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर क्लब में मना दीवाली उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर क्लब में मना दीवाली उत्सव
Gorakhpur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर क्लब में दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। शनिवार को रात नौ बजे से शुरू होकर दो घंटे से अधिक समय तक चले कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहा । बच्चों की तरफ से प्रस्तुत मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान लोग थिरकते रहे। सदस्यों के लिए लकी ड्रा का आयोजन किया गया। उत्सव में डा. सुधीर कुमार, अरविंद नाथ तिवारी, श्रीभूषण पांडेय सहित कई लोग उपस्थित रहे ।