फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हंगामा, प्रदर्शन और जाम के बाद रिहा हुआ दुकानदार

हंगामा, प्रदर्शन और जाम के बाद रिहा हुआ दुकानदार

Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दुकान में चरस और कारतूस मिलने के बाद हिरासत में लिए गए दुकानदार की रिहाई के लिए सोमवार को पूरे दिन हंगामा हुआ। सुबह व्यापारियों ने नंदानगर बाजार को बंद करने के साथ ही पुलिस चौकी का घेराव किया। व्यापारी के घरवालों ने डीआईजी से मुलाकात करके साजिश का पर्दाफाश करके दुकानदार चरनजीत को छोड़ने की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी देर शाम तक रिहाई न होने पर नगर विधायक के नेतृत्व में जाम लगा दिया। देर शाम दुकानदार के रिहा होने पर डेढ़ घटे बाद लोग सड़क से हटे।
विज्ञापन

शाहपुर, झरना टोला के रहने वाले चरनजीत सिंह उर्फ पप्पू की नंदानगर में आरके प्रोविजन स्टोर के नाम से दुकान है। रविवार की शाम दुकान में मिले बैग से पुलिस को 2.50 किलोग्राम चरस और कारतूस मिले थे। जिसके बाद पुलिस ने चरनजीत को हिरासत में लिया था। घरवालों के साथ ही आसपास के दुकानदार चरनजीत को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाते हुए रविवार की शाम से ही पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार की सुबह स्थानीय व्यापारियों ने घटना के विरोध में नंदानगर बाजार बंद कराकर एयरफोर्स चौकी का घेराव करने के साथ ही गोरखपुर- कसया मार्ग जाम कर दिया। इंस्पेक्टर कैंट विजयराज सिंह के समझाने पर लोग माने। दोपहर में चरनजीत की पत्नी मीना के साथ परिवार के लोग डीआईजी से मिले और साजिश के तहत उसे फंसाने का आरोप लगाया। डीआईजी डॉक्टर संजीव गुप्ता ने जांच कराकर मदद का भरोसा देते हुए शाम तक निर्णय आ जाने की बात कही। छह बजे तक चरनजीत के न छूटने पर नगर विधायक डॉक्टर आरएमडी अग्रवाल ने परिवार और स्थानीय दुकानदारों के साथ गोरखपुर - कसया मार्ग जाम कर दिया। डेढ़ घंटे तक जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। फोर्स के साथ पहुंचे एसपी (सिटी) ने जांच में चरनजीत के निर्दोष होने का हवाला देते हुए उसके रिहा किए जाने की सूचना देकर जाम खत्म कराया। रात साढ़े आठ बजे चरनजीत घर पहुंचे।
विज्ञापन

00
भतीजे के हत्यारे करवाना चाहते है मेरी हत्या : चरनजीत
चरनजीत का कहना है कि दिसंबर 2008 में उनके भतीजे जसवंत की मोहल्ले में रहने वाले बदमाश पिंटू-सिंटू ने हत्या कर दी थी। मुकदमे की पैरवी वहीं कर रहे है। आरोपी सुलह के लिए दबाव बना रहे है। साजिश के तहत उन्हें फंसाने की कोशिश हुई है। विधायक के साथ ही स्थानीय लोगों का आभारी हूं जिनके सहयोग से जान बची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed