{"_id":"67-100915","slug":"Gorakhpur-100915-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की पिटाई से छात्र का सिर फूटा, कॉलेज में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक की पिटाई से छात्र का सिर फूटा, कॉलेज में हंगामा
Gorakhpur
Updated Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। एमजी इंटर कॉलेज में सोमवार की सुबह शिक्षक की पिटाई से छात्र का सिर फट गया। घटना के बाद छात्रों ने स्कूल में हंगामा करने के साथ ही सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। जानकारी के बाद पहुंचे छात्र के घरवालों ने कोतवाली थाने पहुंच शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। देर शाम शिक्षक के माफी मांगने पर दोनों पक्ष में समझौता हो गया।
हांसूपुर का रहने वाला 14 वर्षीय किशोर एमजी इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र है। सोमवार की सुबह 10:30 बजे छात्र कॉलेज परिसर में घूम रहा था। आरोप है कि शिक्षक ने पिटाई करने के बाद दरवाजे से सिर लड़ा दिया। छात्र का सिर फटने के बाद कॉलेज के छात्रों ने हंगामा करने के साथ ही सूचना पुलिस और छात्र के घरवालों को दी। छात्र को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही घरवालों ने शिक्षक के खिलाफ कोतवाली थाने में तहरीर दी। प्रिंसिपल के हस्तक्षेप करने के बाद शिक्षक ने छात्र और उसके घरवालों से माफी मांगकर विवाद खत्म किया। सीओ कोतवाली डीएन शुक्ला ने बताया कि थाने में दोनों पक्ष के लोगों ने समझौता कर लिया जिसके कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।