फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरखपुर यूनिवर्सिटी की महिला टीम सेमीफाइनल में

गोरखपुर यूनिवर्सिटी की महिला टीम सेमीफाइनल में

Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पहली बार पूर्वी क्षेत्र अखिल भारतीय विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही गोरखपुर यूनिवर्सिटी की टीम खिताब की प्रबल दावेदार बन गई है। सोमवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी रीवा को 85 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता मिथिला नरेश विश्वविद्यालय दरभंगा में खेली जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को खेले गए मैच में टॉस गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए गोरखपुर यूनिवर्सिटी की टीम ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 142 रन बनाए। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के लिए जूही दुबे ने शानदार अर्द्धशतक लगाया। जूही दुबे ने 71 गेंद पर नौ चौकों की मदद से 55 रनों की पारी खेली। इसके अलावा पूजा ने 15, सुधा ने 10 तथा आराधना ने नौ रन बनाए। 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी रीवा की टीम गोरखपुर यूनिवर्सिटी की कसी गेंदबाजी के सामने 57 रन ही बना सकी। रीवा यूनिवर्सिटी के सात बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। रीवा यूनिवर्सिटी के लिए नीता सोनी ने 21 और पूजा ने 15 रनों की पारी खेली। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के लिए आराधना ने चार, सुधा ने तीन, अंतिमा ने दो तथा उर्वशी ने एक विकेट लिए। यह जानकारी टीम मैनेजर डॉ. धर्मव्रत तिवारी और कोच प्रशांत ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed