फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   महेसरा में डंप कर रहे कूड़ा, एनजीटी की आपति नियमावली के मुताबिक वेटलैंड के 500 मीटर के दायरे में नहीं

महेसरा में डंप कर रहे कूड़ा, एनजीटी की आपति नियमावली के मुताबिक वेटलैंड के 500 मीटर के दायरे में नहीं

Sun, 24 Mar 2019 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
महेसरा में डंप कर रहे कूड़ा, एनजीटी की आपति  नियमावली के मुताबिक वेटलैंड के 500 मीटर के दायरे में नहीं
चिलुआताल के वेटलैंड में डाल रहे कूड़ा, एनजीटी की आपत्ति
विज्ञापन

- वेटलैंड के 500 मीटर के दायरे में नहीं डाल सकते कूड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चिलुआताल के वेटलैंड में नगर निगम कूड़ा गिरा रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने इस पर आपत्ति जताई है। मामले में नगर निगम प्रशासन के जवाब देने के बाद एनजीटी आगे की कार्रवाई करेगा। एनजीटी का कहना है कि जलस्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए उसके वेटलैंड के 500 मीटर के दायरे में कूड़ा नहीं डाला जा सकता है।
चिलुआताल के वेटलैंड में नगर निगम लंबे समय से कूड़ा गिराता आ रहा है। एनजीटी की हाई पॉवर कमेटी का कहना है अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। नगर निगम प्रशासन को दूसरे इंतजाम करने होंगे।
विज्ञापन


प्लांट नहीं बना, अब डंप कर रहे कूड़ा
गोरखपुर से रोजाना 600 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। शहर के कूड़े के निस्तारण के लिए करीब 10 साल पहले नगर निगम ने चिलुआताल से सटी भूमि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए खरीदी थी। प्लांट तो नहीं बना लेकिन भूमि को ट्रेंचिंग ग्राउंड में तब्दील कर दिया गया। अब शहर के 70 वार्डों का कूड़ा इसी भूमि पर गिराया जा रहा है। बारिश में चिलुआताल का जलस्तर बढ़ता है तो महेसरा का कूड़ा पानी में पहुंच जाता है। इससे प्रदूषण बढ़ता है। आसपास का भूगर्भ जल भी प्रदूषित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट:::
महेसरा चिलुआताल के वेटलैंड है। इसके बावजूद कूड़ा डाला जा रहा है। कूड़ा जलाने के साक्ष्य भी मिले हैं। यह पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है। इस पर जवाब तलब किया गया है।

- राजेंद्र सिंह, सचिव, एनजीटी हाईपावर कमेटी

- कूड़ा गिराने के लिए लिए अन्य स्थान तलाशे जा रहे हैं। अब महेसरा के पास कूड़ा नहीं गिराया जा रहा है।
- डीके सिन्हा, अपर नगर आयुक्त

- कोई भी ट्रेंचिंग ग्राउंड रिहायशी इलाके से 500 मीटर दूर होना चाहिए। पेयजल के स्रोत के पास भी कूड़ा नहीं डाला जाना चाहिए। कूड़ा, कचरे में क्रोमियम, कैडमियम, मरकरी जैसे हानिकारक तत्व होते हैं। बारिश के दिनों में ये तत्व पानी के साथ भूगर्भ जल तक पहुंच कर उन्हें प्रदूषित करते हैं। महेसरा में कूड़ा गिराना नुकसानदायक है।
- डॉ. गोविंद पांडेय, शिक्षक, एमएमएमयूटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed