{"_id":"5c6318b2bdec224e364fa3bb","slug":"91549998258-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर और बस्ती मंडल में चार नई रेल लाइनें बिछाने की राह हुई आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर और बस्ती मंडल में चार नई रेल लाइनें बिछाने की राह हुई आसान
Wed, 13 Feb 2019 12:34 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला ब्यूूूराे
अमर उजाला ब्यूूूराे
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
train-18
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजन राय
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में 11 नई रेल लाइनों को बिछाने की राह आसान हो गई है। इनमें गोरखपुर और बस्ती मंडल की चार रेल लाइनें शामिल हैं। 12 रेल खंडों पर रेल दोहरीकरण की स्वीकृति दी गई है। जिसमें डोमिनगढ़-कुसम्ही के बीच तीसरी लाइन भी शामिल है। अंतरिम रेल बजट में पूर्वोत्तर रेलवे को 3324 करोड़ रुपये मिले हैं। इनमें नई रेल लाइनों पर 250 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
सहजनवां-दोहरीघाट और आनंदनगर-घुघली नई लाइन बिछाने के लिए टोकन मनी दी गई है। दोनों नई लाइनों की योजना को पहले ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। इसी तरह गोरखपुर-पड़रौना वाया कुशीनगर नई लाइन के लिए भी 10 लाख रुपये मिले हैं। हालांकि यह रकम बहुत कम है लेकिन रेलवे प्रशासन का कहना है कि लोकसभा चुनाव बाद जब बजट आएगा तो इन परियोजनाओं के लिए बड़ी धनराशि मिलने की उम्मीद है।

आठ रेल लाइनों का होगा आमान परिवर्तन
रेल बजट में पूर्वोत्तर रेलवे की आठ रेल लाइनों पर आमान परिवर्तन के लिए 255 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इससे गोंडा-बहराइच, कानपुर-कासगंज-मथुरा, कप्तानगंज-थावे-सीवान-छपरा, लखनऊ-पीलीभीत-लखीमपुर, इंदारा-दोहीघाट, बहराइच-मैलानी, पीलीभीत-शाहजहांपुर और नानपारा-नेपालगंज रोड की छोटी लाइन को बड़ी लाइन में बदला जाएगा।
विज्ञापन