{"_id":"5c2bb844bdec2257057f33f4","slug":"91546369092-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई चरगांवा में बनेगा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई चरगांवा में बनेगा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण लैब
Wed, 02 Jan 2019 12:28 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
icici bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। आईटीआई चरगांवा के युवाओं को नए साल में रोजगार और प्रशिक्षण के बेहतर अवसर मिलेंगे। इसके लिए आईटीआई चरगांवा और आईसीआईसीआई बैंक में समझौता (एमओयू) हुआ है। करार के तहत बैंक ने आईटीआई में स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) लैब को गोद लिया है। अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से लैब को एडवांस बनाकर युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को नौकरी के बेहतर अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
लैब को उन्नत करने का काम इसी महीने शुरू होने की उम्मीद है। ट्रेनिंग देने के लिए आईसीआईसीआई की ओर से तकनीकी एक्सपर्ट नियुक्ति किए जाए जाएंगे। खास बात यह है कि आईटीआई प्रशिक्षुओं के साथ ही कौशल विकास के अंतर्गत प्रशिक्षण हासिल करने वाले गैर तकनीकी युवाओं को भी इसका फायदा मिलेगा। आईटीआई चरगांवा के प्रधानाचार्य सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि युवाओं को तीन से छह महीने तक का शार्ट टर्म प्रशिक्षण देकर सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

सैमसंग, मारूति सुजुकी से हो चुका है करार
आईटीआई चरगांवा के युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए मारूति सुजुकी और सैमसंग से भी समझौता हुआ है। सुजुकी ने मोटर मैकेनिक वर्कशॉप को गोद लेकर और उसे अत्याधुनिक उपकरणों से लैस कर प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। वहीं सैमसंग ने इलेक्ट्रिानिक्स, रेफ्रीजरेशन और एयर कंडीशनर वर्कशाप के कायाकल्प की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन