{"_id":"5c096d40bdec224149216bf1","slug":"91544121664-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
डॉ. आंबेडकर का योगदान भुलाया नहीं जा सकता
परिनिर्वाण दिवस कहीं हुई श्रद्धांजलि सभा तो कहीं संगोष्ठी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। भारतरत्न भीमराव आंबेडकर के 63वें परिनिर्वाण दिवस पर शहर में विभिन्न आयोजन हुए। कहीं श्रद्धांजलि सभा हुई तो कहीं गोष्ठी में उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने उनके योगदान पर चर्चा की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने भी डॉ. आंबेडकर को नमन किया।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कूड़ाघाट स्थित कैंप कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें महानगर अध्यक्ष बृजकिशोर राय, अरविंद त्रिपाठी, संतोष नंद आदि ने उनके योगदान पर चर्चा की। भारतीय जनता युवा मोर्चा माल्हनपार की तरफ से हुए आयोजन में सूरज शाही, अभिषेक सिंह, दिनेश वेलदार आदि शामिल हुए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सरस्वती विद्या मंदिर में संगोष्ठी के जरिए उन्हें याद किया। यहां राघवेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक हरि, रंजीत सिंह आदि मौजूद थे। बेतियाहाता स्थित सपा पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव की अध्यक्षता में हुई विचार गोष्ठी में सांसद प्रवीण कुमार निषाद, जियाउल इस्लाम, डॉ. मोहसिन खान, विजय बहादुर यादव आदि ने विचार रखे।
आंबेडकरवादी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बिछिया स्थित अकोलवा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। विक्रम प्रसाद, चंद्रशेखर, श्यामदेव आदि ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। डॉ. आंबेडकर लोक कल्याण समिति ने कचहरी चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा की। यहां अरविंद, नंदलाल, रामचंद्र, दिवाकर आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में अंबेडकर सेना के बिट्टू गौतम, सूरत आदि ने कचहरी स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय आंबेडकर महासभा के पदाधिकारियों ने आंबेडकर चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। यहां रामवचन पासवान, धर्मवीर भारती, जेपी यादव आदि ने कहा कि उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। निषाद विकास महासभा ने भी आंबेडकर चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। रामाज्ञा, रमेश चंद्र निषाद आदि मौजूद थे। असंख्य समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने सुभाष चंद्र मझवार के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी। रामदेव, भगवत शरण मौर्या, विजय कुमार मझवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अखिल भारतीय दलित महासभा ने गोरखनाथ खाद कारखाना स्थित संत रविदास मंदिर प्रांगण में परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी की। इसमें उदित राज, कपिल मुनि अकेला, राजेश कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए। आल इंडिया एससी एसटी एक्ट के पदाधिकारियों श्याम देव, रामवृक्ष, गिरिजाशंकर प्रसाद आदि ने अंबेडकर चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मझवार उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारियों कचहरी चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। यहां लक्ष्मीशंकर मझवार, भोलानाथ मझवार, संदीप मझवार, विजय कुमार आदि मौजूद थे। अखिल भारतीय गन्ना उत्पादक संघ की ओर से रामजियावन, कृपाशंकर, रामकेवल आदि ने कचहरी स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
चित्र बनाकर दी श्रद्धांजलि
गोरखपुर। यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर बाबा भीमराव आंबेडकर का चित्र बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यहां भास्कर चौधरी, पवन कुमार, दिनेश यादव, हरिलाल गौतम आदि मौजूद थे। उधर, श्रमिक समाज कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने बस स्टेशन स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा की। यहां फिरंगी प्रसाद शास्त्री, अनिल कुमार, संतोष आदि ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों की श्रद्धांजलि सभा में वीरेंद्र प्रसाद, रामअचल शंकर, मनोज कुमार, आल इंडिया एसीएसटी रेलवे इंप्लाइज के पदाधिकारियों की यांत्रिक कारखाने में हुई श्रद्धांजलि सभा में परशुराम, अंबिका प्रसाद, विशुन देव, राम नारायण भारती ने और स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों दीपक यादव, पंकज भारती, मेराज खान, मनीष निषाद, नितेश कुमार आदि ने आंबेडकर चौक स्थित प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए।