फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सरकारी कर्मियों के वेतन भुगतान में ई-कुबेर साफ्टवेयर मददगार

सरकारी कर्मियों के वेतन भुगतान में ई-कुबेर साफ्टवेयर मददगार

Fri, 02 Nov 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
सरकारी कर्मियों के वेतन भुगतान में ई-कुबेर साफ्टवेयर मददगार
कर्मियों के वेतन भुगतान में ई-कुबेर साफ्टवेयर मददगार
विज्ञापन

एसबीआई को दिए जाने वाले करोड़ों रुपये की होगी बचत
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन व पेंशन आदि के भुगतान अब सीधे आरबीआई से होंगे। शासन ने इसके लिए ई कुबेर नाम से सॉफ्टवेयर तैयार किया है। वेतन भुगतान के नाम पर एसबीआई को दिए जाने वाले करोड़ों रुपये की बचत के इरादे से सरकार यह कदम उठा रही है।
शासन ने ई कुबेर नामक सॉफ्टवेयर तैयार किया है। हाल ही तैयार किए गए सॉफ्टवेयर के माध्यम से सरकार कर्मचारियों के वेतन से ही हर माह करोड़ों रुपये बचाएगी। अभी तक जारी व्यवस्था के तहत सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन, पेंशन व अन्य देयकों के भुगतान के नाम पर एसबीआई को करोड़ों रुपये ट्रांजेक्शन चार्ज के रूप में दिए जाते हैं। सरकारी भुगतान में बैंक का दखल भी रहता है। इससे छुटकारा पाने के लिए शासन ने ई कुबेर नामक सॉफ्टवेयर तैयार किया है। जानकारी के मुताबिक महराजगंज जिले में नवंबर माह से सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया ई कुबेर के माध्यम से शुरू कर दी गई है। अन्य जिलों में गत अक्टूबर माह से शुरू हुई ई-कुबेर सॉफ्टवेयर की सफलता के बाद इसे यहां भी लागू किए जाने की कवायद तेज हो गई है। ई-कुबेर के माध्यम से सभी तरह के सरकारी भुगतान सीधे आरबीआई के माध्यम से किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रभारी कोषाधिकारी रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि ई कुबेर के माध्यम से अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतन व अन्य देयकों के भुगतान में तेजी आएगी। इससे लोगों की समस्याएं भी कम होंगी और अधिकारियों को माथा पच्ची भी ज्यादा नहीं करनी पड़ेगी। जिले में नवंबर माह से इस प्रक्रिया को शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही ट्रांजेक्शन चार्ज के रूप में प्रति माह एसबीआई को दिए जाने वाले करोड़ों रुपये की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed