{"_id":"5bc4eb16bdec22694d43118d","slug":"91539631894-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
Teacher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को परिषदीय विद्यालयों में निरीक्षण का बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान चार ब्लॉक और नगरक्षेत्र के विद्यालय से नदारद 29 शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक और 19 शिक्षकों का वेतन एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है। साथ नौ शिक्षामित्रों व चार अनुदेशकों का एक दिन और दो शिक्षामित्रों का तीन दिन का मानदेय रोका गया है।
बीएसए ने जिले के समस्त बीईओ को बेलघाट, खजनी, उरुवा, गोला और नगर क्षेत्र के दस-दस परिषदीय स्कूलों की जांच के लिए टीम बनाकर स्कूल खुलने के समय सुबह 9 बजे भेजा। बीईओ द्वारा दी गई रिपोर्ट पर बीएसए ने देर शाम रिपोर्ट के अनुसार शिक्षकों पर कार्रवाई की। निरीक्षण में कई स्कूलों में तैनात शिक्षक बिना अवकाश पत्र दिए ही कई दिनों से अनुपस्थित चल रहे थे तो वहीं कई शिक्षक निरीक्षण के दौरान देरी से स्कूल पहुंचे। बीएसए ने बताया कि निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। इसलिए सभी शिक्षक मुख्यमंत्री के आदेशानुसार समय से स्कूल पहुंचे और प्रार्थना कराकर बच्चों को पढ़ाएं।