फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एशियाड में चमक बिखेरेगा गोरखपुर यूनिवर्सिटी का छात्र

एशियाड में चमक बिखेरेगा गोरखपुर यूनिवर्सिटी का जूडोका

Wed, 22 Aug 2018 01:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 22 Aug 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
एशियाड में चमक बिखेरेगा गोरखपुर यूनिवर्सिटी का छात्र
जकार्ता में जूडोका
गोरखपुर। जकार्ता में चल रहे एशियाई खेलों में गोरखपुर यूनिवर्सिटी का छात्र विजय कुमार जूडो में चमक बिखेरने को तैयार है। विजय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में एमए प्रथम वर्ष का छात्र है। यह पहली बार है जब विश्वविद्यालय का कोई छात्र एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर गोरखपुर यूनिवर्सिटी लगातार दो साल विजय कुमार को सम्मानित कर चुकी है। वाराणसी के चिरई गांव निवासी दशरथ यादव और चिंता देवी के पुत्र विजय वर्ष 2015 से लगातार सीनियर नेशनल में पदक हासिल कर चुके हैं। 2016-17 में कांस्य पदक जीतने वाले विजय ने 2017-18 में इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था। इंटर तक की पढ़ाई लखनऊ में पूरी करने के बाद विजय गोरखपुर आ गए। उन्होंने गोरखपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध गुरुकुल पीजी कॉलेज ददरी, बड़हलगंज में प्रवेश लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed