फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कुलपति की मौजूदगी में 16 को सीएम से मिलेंगे छात्र

कुलपति की मौजूदगी में 16 को सीएम से मिलेंगे छात्र

Tue, 14 Aug 2018 12:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 14 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
कुलपति की मौजूदगी में 16 को सीएम से मिलेंगे छात्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। छात्रसंघ चुनाव के लिए धरने पर बैठे छात्रों से कुलपति प्रो वीके सिंह ने सोमवार को बातचीत की। करीब तीन घंटे तक चली वार्ता में तय हुआ कि 16 अगस्त को मुख्यमंत्री शहर में मौजूद रहेंगे। कुलपति चार छात्र प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर छात्रसंघ चुनाव के लिए स्पष्ट निर्देश लेंगे। निर्देश के मुताबिक आगे निर्णय लिया जाएगा। हालांकि छात्रों ने इसके बाद भी धरना जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


प्रशासनिक भवन पर धरनास्थल पर पहुंचे मुख्य नियंता प्रो गोपाल प्रसाद ने छात्रों को बताया कि कुलपति उनसे वार्ता करना चाहते हैं। दोपहर करीब दो बजे छात्र वार्ता को पहुुंचे तो कुलपति ने स्पष्ट कर दिया कि बीते दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग में उनकी उच्च शिक्षा मंत्री से इस पर वार्ता हुई थी। उच्च शिक्षा मंत्री का निर्देश है कि जब तक शासन इस बारे में कोई निर्णय नहीं ले लेता है, कुलपति अपने स्तर से कोई निर्णय नहीं लेंगे।
विज्ञापन


ऐसे में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराया जा सकता। इस पर छात्रनेता भड़क उठे। सीओ कैंट और नियंता मंडल ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, पर वे नहीं माने। कुलपति ने कहा कि 16 अगस्त को सीएम शहर में रहेंगे। उनसे बात की जा सकती है। छात्रों ने कहा कि वे वार्ता के लिए तैयार हैं, लेकिन तब तक धरना जारी रहेगा। शाम को छात्र फिर धरने पर बैठ गए। छात्रों की बढ़ती संख्या को देख पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। वार्ता के दौरान छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र राय, श्याम सिंह, अनिल दुबे, रंजीत सिंह श्रीनेत, शिवशंकर गौड़, राजीव यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed