फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विभागाध्यक्ष बने डॉ. राकेश रावत

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विभागाध्यक्ष बने डॉ. राकेश रावत

Wed, 08 Aug 2018 01:36 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विभागाध्यक्ष बने डॉ. राकेश रावत
कैंसर विभाग में एचओडी बने डॉ. राकेश रावत
विज्ञापन

दस साल पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ज्वाइन किया था
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राकेश रावत को कैंसर रोग विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार को पूर्व विभागाध्यक्ष मेजर डॉ. एमक्यू बेग ने उन्हें चार्ज सौंपा। सोमवार को डॉ. बेग का तबादला झांसी करते हुए उन्हें रिलीव भी कर दिया गया था।

बीआरडी में डॉ. राकेश रावत और डॉ. बेग की तैनाती करीब 10 साल पहले हुई थी। डॉ. बेग के स्थानांतरण के बाद सोमवार को ही प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने उन्हें विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी थी। हालांकि, चार्ज उन्हें मंगलवार को मिला। इससे पहले मेजर डॉ. एमक्यू बेग ने 28 जुलाई को प्राचार्य के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा अधिकारी पद से इस्तीफा दे दिया था। डॉ. एमक्यू बेग ने प्राचार्य पर प्रदेश सरकार को बदनाम करने वाले काम करने के आरोप लगाया था। शासन ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें झांसी स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed