फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दो को पकड़ा, तीन वारदात खुलीं

दो को पकड़ा, तीन वारदात खुलीं

Wed, 31 Jan 2018 12:47 AM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 31 Jan 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
दो को पकड़ा, तीन वारदात खुलीं
arrested shimla
सिद्धार्थनगर। सदर पुलिस और स्वाट टीम ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की तीन वारदात का पर्दाफाश किया है। आरोपियों के पास से चोरी के 45 मोबाइल फोन व दो लैपटॉप बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि इसी गिरोह ने नगर क्षेत्र में हाल में हुई तीन चोरियों को अंजाम दिया है। पूछताछ के बाद दोनों के जेल भेज दिया गया। वहीं तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी डॉ.धर्मबीर सिंह ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में अशोक तिराहे पर शटर तोड़कर मोबाइल शॉप में हुई चोरी का खुलासा करने के लिए स्वाट व सदर पुलिस को लगाया गया था। मंगलवार को स्वाट टीम के एसआई रमेश कुमार और जेल चौकी प्रभारी राजेश दुबे टीम के साथ सनई तिराहे पर मौजूद थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दुकान में चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर सामान के साथ सांड़ी तिराहे से सनई की तरफ जा रहे हैं।
विज्ञापन


सनई तिराहा के पास बोरी व झोला लेकर दो संदिग्ध खड़े नजर आए, इन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद झोले से दो लैपटॉप, विभिन्न कंपनी के 45 मोबाइल फोन, 271 पीस स्क्रीन गार्ड व अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में इनकी पहचान दिलशाद खां निवासी खजुरिया, निलेश गौतम निवासी परसा शाह आमल थाना सदर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों अशोक तिराहे, खजुरिया रोड व परसा शाह आलम में मोबाइल की दुकानों में चोरी करने की बात स्वीकार की है। एसपी ने बताया कि इनके तीन साथी विनय, संजय व असलम अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीम में सदर एसओ डीके श्रीवास्तव, पीआरओ एसपी आलोक कुमार श्रीवास्तव, जेल चौकी प्रभारी राजेश दुबे, एसआई रमेश कुमार स्वाट, सिपाही राकेश कन्नौजिया, मुनीष कुमार दुबे, दुर्गेश मिश्रा, राकेश यादव, दिनेश यादव, अवनीष सिंह, जुबेर अली, बृजकिशोर गुप्ता, करूणेश यादव, अश्वनी राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed