फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जितेंद्र सैनी बने नगर निगम उपसभापति

जितेंद्र सैनी बने नगर निगम उपसभापति

Thu, 25 Jan 2018 10:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 25 Jan 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
जितेंद्र सैनी बने नगर निगम उपसभापति
नगर निगम गोरखपुर
गोरखपुर। भाजपा के पार्षद और कार्यकारिणी के सदस्य जितेंद्र सैनी बृहस्पतिवार को नगर निगम के उपसभापति चुने गए। एकतरफा मुकाबले में उन्होंने सपा प्रत्याशी अशोक यादव को शिकस्त दी। कार्यकारिणी सदस्यों की ओर से हाथ उठाकर उपसभापति चुना गया। बसपा का वोट सपा प्रत्याशी के पक्ष में गया।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को नगर निगम के गेस्ट हाउस में नगर निगम कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई। बैठक में भाजपा पार्षद दल के उपनेता ऋषि मोहन वर्मा ने उपसभापति के प्रत्याशी के लिए भाजपा पार्षद जितेंद्र सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा। दूसरी ओर सपा की ओर से अशोक यादव का नाम उपसभापति के प्रत्याशी के लिए घोषित किया गया। इसके बाद मेयर सीताराम जायसवाल ने कार्यकारिणी सदस्यों को उपसभापति के प्रत्याशी के समर्थन में हाथ उठाने के लिए कहा। भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सैनी के समर्थन में सात कार्यकारिणी सदस्यों ने हाथ उठाए।
विज्ञापन


वहीं, सपा प्रत्याशी अशोक यादव के समर्थन में कुल पांच सदस्य सामने आए। हालांकि बसपा से कार्यकारिणी की सदस्य रीता यादव ने सपा प्रत्याशी का समर्थन किया। वोटिंग के बाद मेयर ने जितेंद्र सैनी को नगर निगम के उपसभापति बनाए जाने का एलान किया। चुनाव के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह समेत अन्य भाजपा नेताओं ने जितेंद्र सैनी को बधाई दी। जितेंद्र ने पार्षद का चुनाव दिलेजातपुर से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed