{"_id":"5a1590f94f1c1b71548bea79","slug":"91511362809-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा का आरोप, बटन कोई भी दबाएं-वोट कमल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा का आरोप, बटन कोई भी दबाएं-वोट कमल को
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 22 Nov 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
EVM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया वार्ड नंबर 17 में ईवीएम की गड़बड़ी से फर्जी मतदान का आरोप लगाकर बसपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ईवीएम में किसी भी प्रत्याशी के सामने बटन दबाने पर लाइट कमल के आगे की ही जल रही है। पार्षद प्रत्याशी डॉ. रमेश के अभिकर्ता आशुतोष कुमार ने जिला निर्वाचन अधिकारी से फर्जी मतदान की लिखित शिकायत भी की।
ईवीएम में गड़बड़ी से फर्जी मतदान का आरोप सार्वजनिक होते ही थोड़ी ही देर में काफी संख्या में बसपा नेता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बूथ संख्या 17 व 73 में ईवीएम खराब है। भाजपा के पक्ष में मतदान कराने के लिए जानबूझ कर ईवीएम में गड़बड़ी की गई है। कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन अधिकारी से इस प्रकरण को संज्ञान में लेेते हुए पुनर्मतदान की भी मांग की। बसपा समेत कई प्रत्याशियों के समर्थकों ने धरना भी दिया, लेकिन पीठासीन अधिकारियों ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत करा दिया। इस बाबत जब जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला से पूछा गया तो उनका कहना था कि शिकायत बेबुनियाद है। सभी ईवीएम को टेस्टिंग के बाद ही लगाया गया था।