{"_id":"5a0ef6ae4f1c1b95188b47fd","slug":"91510930094-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूमे बच्चे, खेलकूद में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूमे बच्चे, खेलकूद में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 17 Nov 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
जीतपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
- फोटो : Amar Ujala
आईजी मोहित अग्रवाल ने गोद लिए जीतपुर प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को अनूठी पहल की। विद्यालय को कान्वेंट की तर्ज पर संवारने के बाद शुक्रवार को यहां कान्वेंट स्कूलों की ही तर्ज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आईजी ने टीम को शील्ड देकर उनका हौसला बढ़ाया। आईजी के इस प्रयास की बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कमिश्नर अनिल कुमार ने भी सराहना की।
बच्चों के बीच कबड्डी, रस्साकसी, दौड़, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। ब्लू हाउस और यलो हाउस दो टीमें बनी थी। सभी प्रतियोगिताओं में ब्लू हाउस टीम अव्वल रही। आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि प्रतियोगिताएं भी इनके अंदर छिपी प्रतिभा निखारने का काम करती है। मेरा उद्देश्य है कि जीतपुर स्कूल ‘हैप्पी’ स्कूल बने। मुख्य अतिथि कमिश्नर अनिल कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क पलता है। कार्यक्रम शुरू होने से पहले बच्चों से कमिश्नर और आईजी ने हाथ मिलाकर उनका परिचय जाना।
इस मौके पर जीतपुर जूनियर हाईस्कूल की सूरत बदलने में मदद करने वाले पूर्व मेयर पवन बथवाल, क्रेजी ब्रेड के मालिक नवीन अग्रवाल, पायल तुलस्यान, गांव के ग्राम प्रधान के साथ इनरव्ह्लील क्लब की सदस्य भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में इन्होंने मारी बाजी
मेंढक रेस के बालक वर्ग में अमित प्रथम, अमन दूसरे और रामनाथ तीसरे स्थान पर, महिला वर्ग में नेहा प्रथम, काजल दूसरे, साधना तीसरे स्थान पर रहीं। चम्मच रेस किशन प्रथम, राज दूसरे, ऋषि तीसरे, जबकि बालिकाओं में सुहानी प्रथम, उजाला दूसरे, प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर रेस में प्रभुनाथ प्रथम, आनंद दूसरे, अरुण तीसरे, बालिका वर्ग में काजल प्रथम रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग में प्रभुनाथ प्रथम, इंद्रजीत दूसरे, आनंद तीसरे, बालिका वर्ग में रीता प्रथम, काजल दूसरे, अनीता तीसरे नंबर पर रहीं। कबड्डी में ब्लू वर्ग विजेता बना।