फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मनचलों ने स्कूटी में मारी टक्कर

मनचलों ने स्कूटी में मारी टक्कर

Fri, 06 Oct 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
मनचलों ने स्कूटी में मारी टक्कर
सिद्धार्थनगर। नगर के मध्य ब्लाक गेट के पास शुक्रवार की शाम करीब सात बजे मनचलों ने छींटाकशी का विरोध कर रही छात्राओं की स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं लोगाें के दौड़ाने पर मनचले बाइक छोड़ फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के पूरब पड़ाव निवासी दो युवतियां गोरखपुर यूनिवर्सिटी में स्नातक की छात्राएं हैं। इन दिनों वह घर आई हुई हैं। शुक्रवार देर शाम दोनों सिविल लाइन की तरफ से स्कूटी से आ रही थी। पीछे से बाइक पर सवार दो युवक काफी देर से पीछा कर रहे थे। छींटाकशी से आजिज होकर छात्राओं ने स्कूटी को किनारे लगाने की कोशिश की, तभी पीछे से तेज गति आ रहे मनचलों ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्राओं को गंभीर चोट आई। लोगों ने घायल युवतियों को अस्पताल भेजने के साथ 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मनचलों की बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed