{"_id":"59c408ef4f1c1b7d688b5dd3","slug":"91506019567-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में उतराती मिली लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में उतराती मिली लाश, हत्या की आशंका
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जयप्रकाश नगर वार्ड नंबर सात के कंजड़ बस्ती के पास स्थित एक तालाब में उतराती लाश दिखी तो सनसनी फैल गई। हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ सदर एमपी सिंह, सदर कोतवाल राम दवन मौर्या और नगर चौकी इंचार्ज जयशंकर मिश्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के जय प्रकाश नगर मुहल्ले के एक तालाब में बृहस्पतिवार को एक लाश उतराती हुई दिखी। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकाला। जांच पड़ताल की तो मृतक के जेब से एक कंघी बरामद हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सदर कोतवाल राम दवन मौर्या ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।