{"_id":"59a5d0a54f1c1b18278b46f4","slug":"91504039077-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई पर भड़के ग्रामीण, पुलिस बूथ में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई पर भड़के ग्रामीण, पुलिस बूथ में तोड़फोड़
Updated Wed, 30 Aug 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिपराइच (गोरखपुर)।
जंगल धूसड़ में अंडा खाने के लेकर हुए विवाद के बाद ग्रामीण पुलिस पर भड़क गए। आरोप है कि बिना किसी वजह के पुलिस ने एक युवक की पिटाई कर दी। नाराज लोगों ने तिनकोनिया पुलिस बूथ में तोड़फोड़ की और गोरखपुर पिपराइच मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे एसओ ने समझा बुझाकर कर मामला शांत कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। जिसकी वजह से सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूसड़ के मंझरिया टोले का निवासी सोनू चौराहे पर अंडा खाने गया था। इस दौरान शाम करीब सात बजे उसका किसी से विवाद हो गया। आरोप है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोनू की ही पिटाई कर दी और उसे हिरासत में ले लिया। इसकी सूचना फैलते ही ग्रामीण एकत्र हो गए । पुलिस के खिलाफ आक्रोशित लोग पास में ही स्थित तिनकोनिया पुलिस बूथ के दरवाजे को तोड़ने लगे। नाराज ग्रामीणों ने इसके बाद वहीं पर जाम लगा दिया। जाम की खबर मिलते ही पिपराइच पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ के उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने रास्ता खाली किया।