फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छात्रा की चोटी कटने से दहशत

छात्रा की चोटी कटने से दहशत

Mon, 07 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
छात्रा की चोटी कटने से दहशत
बघौली(संतकबीरनगर)। रविवार रात बालूशासन गांव में चोटी कटने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत बढ़ गई है। बालूशासन गांव में कक्षा नौ में पढ़ने वाली एक 15 वर्षीय छात्रा की चोटी रविवार की 9 बजे कट जाने की चर्चा पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। अरविंद राय की पत्नी सुनीता ने बताया कि बेटी स्तुति राय बेडरूम में सोने गई। तभी वह चीखते हुए कमरे भागी। छात्रा के अनुसार, उसे लगा की भाई ओम उसका बाल नोच रहा है। इसकी शिकायत करने वह मां के पास जा रही थी कि उसने देखा कि उसकी चोटी कटी हुई है। इसी बीच दादी मिथिलेश भी पहुंच गई। लोगों के जुटने के बाद पुलिस पहुंची। लोगों ने बताया परिवार के मुखिया रोजगार के सिलसिले से अहमदाबाद रहते हैं। घटना से स्तुति सहमी हुई थी। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि चोटी कटने जैसी कोई बात नहीं है। यह सिर्फ साइक्लोजिकल समस्या है। पहले ऐसी बात गुजरात से उठी फिर वहां बंद हुई तो यूपी के आगरा के कुछ जिलों के बाद कुशीनगर में ऐसी अफवाह उठी। उन्होंने लोगों से अपील है की है कि चोटी कटने की अफवाह पर ध्यान न दे अफवाह फैलाने वालों की सूचना पुलिस को दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed