{"_id":"5974e4864f1c1b30598b45c5","slug":"91500832902-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यापन में नहीं मिला स्टॉक रजिस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यापन में नहीं मिला स्टॉक रजिस्टर
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। एसडीएम कप्तानगंज ने रविवार को रामकोला के विपणन गोदाम का निरीक्षण किया। यहां एसडीएम को स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया गया, जिसके कारण उन्हें बिना सत्यापन किए ही वापस जाना पड़ा। उन्होंने विपणन अधिकारी को निर्देश दिया कि सोमवार को गोदाम की जांच के बाद ही कोटेदारों को राशन वितरण होगा।
एसडीएम त्रिभुवन सिंह ने रामकोला में स्थित विपणन विभाग के तीन गोदामों का निरीक्षण किया। वहां उन्हें खाद्यान्न का सत्यापन करना था। वहां विपणन अधिकारी भी मौजूद थे, लेकिन उनके पास गोदाम का स्टॉक रजिस्टर ही नहीं था। स्टॉक रजिस्टर नहीं होने पर एसडीएम ने यह कहते हुए नाराजगी जताई कि बोरों की जांच कैसे होगी। इस पर विपणन अधिकारी ने कहा कि वह अभी नए आए हैं, उन्हें रजिस्टर का चार्ज नहीं मिला है। इस पर एसडीएम ने कहा कि सोमवार को सुबह सत्यापन करने के बाद ही कोटेदारों को राशन वितरण होगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी कोटेदार ने राशन कम उठाया और गरीबों को राशन कम मिला तो कार्रवाई की जाएगी।